CHHATTISGARHKABIRDHAM

“हमर संकल्प पत्र” से क्षेत्र के समुचित विकास को मिलेगी ट्रिपल इंजन की रफ्तार: विधायक भावना बोहरा

“भाजपा जो संकल्प करती है, उसे पूरा करती है, मोदी जी की गारंटी और भाजपा का सुशासन इसका प्रमाण है”: केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

कवर्धा। आगामी 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी के लिए अलग-अलग “हमर संकल्प पत्र” जारी किया। इस संकल्प पत्र में अधोसंरचना विकास, महिलाओं को रोजगार, व्यापार, शिक्षा, स्ट्रीट वेंडर्स, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं और क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों को शामिल किया गया है।

“हम केवल घोषणा नहीं, संकल्प करते हैं” – तोखन साहू

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल घोषणाएँ नहीं करती, बल्कि संकल्प करती है और उसे दृढ़ता से पूरा करती है। हमने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए “अटल संकल्प पत्र” जारी किया है और अब पंडरिया, पांडातराई व इंदौरी के लिए “हमर संकल्प पत्र” पेश किया है, जो क्षेत्र के विकास को गति देने वाला है। 11 फरवरी को मतदान के बाद 15 फरवरी को जब ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी, तब संकल्प पत्र में किए गए वादों को जनहित में लागू किया जाएगा।

“हमर संकल्प पत्र जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब” – विधायक भावना बोहरा

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “हमर संकल्प पत्र” जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा, “हम केवल योजनाएँ नहीं बनाते, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारते हैं। भाजपा सरकार विकास की गारंटी है, जिसे डबल इंजन सरकार ने साबित किया है, और अब ट्रिपल इंजन सरकार इसे तिगुनी रफ्तार से पूरा करेगी।”

“हमर संकल्प पत्र” की प्रमुख घोषणाएँ

पंडरिया नगर पालिका के लिए घोषणाएँ:

  • हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण
  • हरिनाला से लोरमी रोड तक आदर्श सड़क
  • महिला चौपाटी और महिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स
  • वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम (अंबिकापुर मॉडल पर)
  • प्रमुख चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरे
  • स्ट्रीट वेंडर्स को 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता व कियोस्क आवंटन
  • पिंक टॉयलेट (महिलाओं के लिए)
  • मिनी स्टेडियम और महाविद्यालय में वाई-फाई सुविधा
  • मितानिन बहनों के लिए ट्रेनिंग सेंटर और भवन निर्माण
  • किड्स प्ले एरिया और उद्यान का निर्माण
  • गौ सेवा और मुक्तिधाम हेतु निशुल्क वाहन सुविधा
  • सड़क, पुल-पुलिया और तालाबों का सौंदर्यीकरण
  • नगर में हुए डीजल व जल आवर्धन घोटाले की निष्पक्ष जांच

पांडातराई नगर पंचायत के लिए घोषणाएँ:

  • पांडातराई को उप तहसील बनाने का संकल्प
  • महाविद्यालय जाने वाली सड़क का पक्कीकरण
  • नया बस स्टैंड निर्माण
  • वार्डवासियों के लिए पृथक सोसायटी
  • सर्व समाज हेतु मांगलिक भवन
  • स्वच्छ पेयजल के लिए पाइप लाइन का विस्तार
  • चौपाटी एवं किड्स प्ले एरिया
  • चारभाठा-पुद्की होते हुए दशरंगपुर (धर्सा रोड) तक सड़क निर्माण
  • नयापारा में अवैध कब्जा हटाकर गार्डन निर्माण

इंदौरी नगर पंचायत के लिए घोषणाएँ:

  • स्मार्ट नगर पंचायत भवन का निर्माण
  • नया बस स्टैंड
  • युवाओं के लिए महाविद्यालय और वाई-फाई सुविधा
  • जिला सहकारी बैंक की नई शाखा
  • बाबा तालाब का जीर्णोद्धार
  • व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी
  • छोटे रगरा से बहरापारा तक पक्की सड़क

“डबल इंजन सरकार ने किया विकास, ट्रिपल इंजन से होगी और तेज़ी”

भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले एक साल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए:

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
  • महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को सालाना 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता
  • 18 लाख परिवारों के लिए आवास योजना
  • किसानों को 2 साल का बकाया बोनस और 3100 रुपए/क्विंटल की दर से धान खरीदी
  • भूमिहीन किसानों को सालाना 10,000 रुपए की सहायता
  • मध्यमवर्गीय परिवारों को 12 लाख रुपए तक की टैक्स छूट
  • किसान क्रेडिट योजना के तहत KCC ऋण सीमा 5 लाख तक बढ़ाने का फैसला

उन्होंने कहा कि “हमारे पंडरिया नगर के लिए 10 करोड़, पांडातराई नगर के लिए 12 करोड़ और इंदौरी नगर के लिए 4 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दी गई है।” जनता का यही विश्वास 15 फरवरी को भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगा, जो विकास को तिगुनी रफ्तार देगा।

भाजपा को मिल रहा जनता का समर्थन

संकल्प पत्र जारी करने के इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, साहू समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। जनता के उत्साह से यह स्पष्ट है कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK