KABIRDHAM

शंकर नगर वार्ड 08 के रहवासियों की जीत: डबरी तालाब सौंदर्यीकरण का काम शुरू, दीपक ठाकुर के आंदोलन का असर

कवर्धा। वर्षों से उपेक्षित शंकर नगर वार्ड क्रमांक 08 स्थित डबरी तालाब के सौंदर्यीकरण और मरम्मत की मांग आखिरकार पूरी होने लगी है। लंबे समय से वार्डवासियों द्वारा इस मुद्दे को उठाया जा रहा था, लेकिन काम शुरू नहीं हो रहा था। अंततः दीपक ठाकुर के नेतृत्व में वार्डवासियों द्वारा किए गए आंदोलन के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और अब तालाब निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

डबरी तालाब का महत्व और उपेक्षा

डबरी तालाब वार्ड क्रमांक 08 के अलावा शिक्षक कॉलोनी, गिश्याम नगर, जेवड़ मार्ग और वार्ड 02 के हजारों लोगों के लिए निस्तारी का प्रमुख स्रोत है। इन क्षेत्रों के आसपास कोई और तालाब नहीं होने के कारण, सुख-दुःख के अवसरों पर लोग इसी तालाब का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद तालाब के सौंदर्यीकरण और मरम्मत की मांग लंबे समय से अनसुनी की जा रही थी।

आंदोलन के बाद मिली सफलता

वार्डवासियों की लगातार मांग को देखते हुए पूर्व मंत्री द्वारा डबरी तालाब के सौंदर्यीकरण और मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 जून 2023 को ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया।

इस उपेक्षा के खिलाफ दीपक ठाकुर और वार्डवासियों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम व नगर पालिका सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों के इस आंदोलन के बाद आखिरकार प्रशासन ने काम शुरू करवा दिया, जिसे वार्ड की जनता अपनी जीत मान रही है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

चुनाव के समय शुरू हुआ कार्य

गौरतलब है कि लंबे समय तक निर्माण कार्य को लटकाए रखने के बाद, अब चुनावी माहौल में इसे शुरू किया गया है। इससे लोगों में यह धारणा बनी है कि प्रशासन ने जनता के दबाव और चुनावी मजबूरी के चलते काम शुरू किया है। फिर भी, वार्डवासियों को खुशी है कि उनकी मांग पूरी हो रही है।

दीपक ठाकुर की भूमिका सराहनीय

शंकर नगर तालाब की इस सफलता के पीछे दीपक ठाकुर का संघर्ष अहम रहा। उन्होंने लगातार तालाब की मरम्मत और सौंदर्यीकरण की मांग उठाई, जिसके परिणामस्वरूप 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली और अब काम शुरू हो सका।

अब देखना होगा कि यह कार्य कितनी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाता है और वार्डवासियों की उम्मीदों पर प्रशासन कितना खरा उतरता है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK