KABIRDHAM

जूनियर एशिया कप विजेता गीता यादव का कवर्धा में भव्य स्वागत, बाजे-गाजे के साथ निकली अभिनंदन रैली

कवर्धा। चीन में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम के साथ चैंपियन बनने के बाद कवर्धा लौटीं गीता यादव का शहर में जोरदार स्वागत किया गया। बेटी की उपलब्धि पर परिवार के साथ यादव समाज और खेलप्रेमियों में उत्साह नजर आया। गीता के शहर पहुंचते ही माता-पिता, समाज के पदाधिकारियों, युवाओं और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

ठाकुर देव चौक से भारत माता चौक तक निकली रैली

गीता को ठाकुर देव चौक से बाजे-गाजे के साथ अभिनंदन रैली में भारत माता चौक तक ले जाया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। आतिशबाजी की गई और भारत माता के जयकारों के बीच गीता का उत्साह बढ़ाया गया।

चीन में भारत ने चीन को 1-0 से हराया

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जूनियर महिला एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला मेजबान चीन से हुआ। भारत ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। गीता यादव इस विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

किसान परिवार से अंतरराष्ट्रीय हॉकी तक का सफर

गीता एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। स्थानीय स्तर पर हॉकी से शुरुआत करने के बाद उन्होंने लगातार मेहनत और प्रशिक्षण के जरिए राष्ट्रीय स्तर तक अपनी जगह बनाई। भारतीय जूनियर टीम में चयन के बाद चीन में एशिया कप जैसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व करना उनके करियर की बड़ी उपलब्धि रही।

गीता की सफलता से उनके परिवार और गांव के साथ पूरे कबीरधाम में खुशी का माहौल है। परिजनों और समाज के लोगों ने कहा कि गीता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। स्वागत के दौरान माता-पिता भी बेटी की उपलब्धि पर भावुक नजर आए।

भारत माता चौक पर सम्मान

अभिनंदन रैली के बाद भारत माता चौक पर आयोजित कार्यक्रम में गीता को सम्मानित किया गया। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कहा गया कि गीता की सफलता से क्षेत्र की दूसरी बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK