KABIRDHAM

शिक्षा से स्वच्छता तक – कवर्धा में नई सोच, नई दिशा: पालिका और शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल

कवर्धा। “सशक्त शिक्षा व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण किसी भी समाज की प्रगति की नींव हैं।” यह बात कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित शैक्षणिक बैठक में कही। बैठक में जिले के शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों ने भाग लिया।

अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता को भी हमारे संस्कारों में शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर के शासकीय विद्यालयों की गुणवत्ता निजी विद्यालयों से बेहतर बनानी है, और इस दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

स्कूलों को ‘सरकारी नहीं, असरकारी’ बनाएं

चंद्रवंशी ने कहा कि अब केवल स्कूल के रजिस्टर की जांच नहीं, बल्कि वास्तविक शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन होना चाहिए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशा का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड पर सहमति

बैठक में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर अधिकांश प्राचार्य और प्रधान पाठकों ने सहमति जताई। साथ ही बच्चों की नैतिक शिक्षा और खेलों के माध्यम से शिक्षण को बढ़ावा देने की बात भी सामने आई।

विद्यालय परिसरों की व्यवस्थाओं पर चर्चा

बैठक में स्कूल परिसरों की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, कक्षा-कक्षों की स्थिति और सामुदायिक सहभागिता जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर पालिका ने स्कूलों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वे स्वयं स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच करेंगे।

बैठक में प्रमुख लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, बीईओ संजय जायसवाल, सीएमओ रोहित साहू, स्कूल जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पीयूष टाटिया सहित कई शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधान पाठक उपस्थित थे।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK