CHHATTISGARHKABIRDHAM

विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई में की विकास कार्यों की समीक्षा! जल आवर्धन घोटाले और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों की जांच के दिए निर्देश, पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण, बिजली-सड़क-बस्ती विकास सहित अनेक विषयों पर लिए अहम निर्णय

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने गुरुवार को नगर पंचायत पांडातराई में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ नगर की प्रमुख समस्याओं और समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

3 करोड़ के जल आवर्धन घोटाले की जांच के निर्देश

विधायक बोहरा ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में नगर पंचायत पांडातराई में हुए लगभग 3 करोड़ रुपये के जल आवर्धन घोटाले एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।

जनहित के मुद्दों पर लिए गए निर्णय

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

विधायक ने पांडातराई नगर के लिए निम्नलिखित जनहितकारी निर्देश दिए:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाया जाए।
  • बिजली आपूर्ति व्यवस्था को गर्मी के मौसम को देखते हुए सुचारु किया जाए।
  • अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की जाए।
  • शासकीय अधिकारियों की कार्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू किया जाए।
  • विद्यालयों में सेनेटरी पैड की व्यवस्था हो।
  • मॉडल स्कूल का निर्माण प्राथमिकता से हो।
  • पट्टा वितरण हेतु पात्र लोगों को चिन्हित कर अगले माह के अंत तक आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाए।
  • सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा की नियमित समीक्षा की जाए।

21 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं स्वीकृत

विधायक बोहरा ने बताया कि डबल इंजन भाजपा सरकार के 15 माह के कार्यकाल में ही पांडातराई नगर में 21 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। प्रमुख स्वीकृत कार्यों में शामिल हैं:

  • 8 करोड़ रुपये से पांडातराई बायपास मार्ग का निर्माण।
  • 15 करोड़ रुपये से पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग निर्माण।
  • 3.43 करोड़ रुपये से पोंडी-पांडातराई-पंडरिया मार्ग पर हॉफ नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण।
  • नगर के मुख्य चौक-चौराहों, तालाबों का सौंदर्यीकरण।
  • हाई मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था।
  • सीसी रोड और नाली निर्माण, पेयजल योजनाएं, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम, शेड निर्माण जैसे कई बुनियादी कार्य।

योजनाओं से जनता को मिल रहा प्रत्यक्ष लाभ

  • 2100 महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता।
  • 1600 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ।
  • 2300 परिवारों को राशन कार्ड, 2700 लोगों को आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज।
  • 700 किसानों को दो वर्षों का लंबित धान बोनस।
  • 1000 किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, विकास को प्राथमिकता

विधायक बोहरा ने कहा कि “ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार का एकमात्र उद्देश्य है – भ्रष्टाचार का खात्मा और तेज़ गति से विकास। जनता के पैसों से किए जा रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तेज़ गति से विकास हो रहा है। हमारी सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की नीति पर चलकर जनता को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।”

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी, उपाध्यक्ष श्री मनोज ठाकुर, सभी वार्ड पार्षदगण, नगर पंचायत सीएमओ एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK