KABIRDHAM

“संविधान गौरव दिवस” के तहत कवर्धा में आयोजित हुआ डॉ. अंबेडकर सम्मान सभा एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन, भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलाए जा रहे जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज कवर्धा स्थित विवेकानंद भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने डॉ. अंबेडकर को हमेशा उपेक्षित किया, जबकि भाजपा ने उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा पूरे जिले में संविधान गौरव दिवस के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। यह अभियान डॉ. अंबेडकर की स्मृति को सम्मान देने और उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहेब को कांग्रेस ने राजनीतिक रूप से हराने और दरकिनार करने का कार्य किया, चाहे वह बॉम्बे प्रेसिडेंसी चुनाव हो, संविधान सभा का चुनाव या लोकसभा चुनाव।

पूर्व विधायक अशोक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पाँच स्थलों को “पंचतीर्थ” के रूप में विकसित किया, जिससे आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान और लोकतंत्र को सशक्त किया है, जबकि कांग्रेस ने उसका राजनीतिक उपयोग कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिक, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद, रिटायर्ड अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा के अंत में उपस्थितजनों ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्मचारीगण का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संतोष पटेल, जिला महामंत्री भाजपा ने किया तथा कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अशोक चंद्रवंशी, कार्यक्रम प्रभारी ने किया। कार्यक्रम में चंद्रकुमार सोनी, कवर्धा ग्रामीण मण्डल के प्रभारी परेटन वर्मा उपस्थित थे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK