CRIMEKABIRDHAM

बोड़ला–चिल्फी मार्ग पर वन विभाग की कार्रवाई : तीन ढाबों से अवैध लकड़ी जप्त, तीन प्रकरण दर्ज

कवर्धा। वन विभाग, वनमंडल कवर्धा की टीम ने सोमवार को बोड़ला–चिल्फी–धवईपानी मार्ग पर संचालित होटल एवं ढाबों में औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर लकड़ी के अवैध उपयोग के मामले सामने आए, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए।

जांच दल ने सबसे पहले पंजाबी काका ढाबा, ग्राम धवईपानी में छापामार कार्रवाई की, जहां संचालक सरदार जसविंदर सिंह के पास से दो चट्टा जलाऊ लकड़ी बरामद हुई। इस पर पी.ओ.आर. क्रमांक 21614/09 दिनांक 28.10.2025 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी क्रम में मुकेश ढाबा, ग्राम धवईपानी की संचालिका फूलबाई के यहां से मिश्रित प्रजाति की 28 नग बल्लियाँ पाई गईं, जिस पर पी.ओ.आर. क्रमांक 21614/10 दिनांक 28.10.2025 दर्ज किया गया। वहीं राय ढाबा के संचालक गणेश राय के यहां से एक चट्टा जलाऊ लकड़ी जब्त करते हुए पी.ओ.आर. क्रमांक 21614/11 दिनांक 28.10.2025 अंकित किया गया।

वन विभाग की टीम ने बताया कि अन्य ढाबों में केवल गिरी-पड़ी सूखी या बिक्री-अयोग्य लकड़ियों का ही उपयोग पाया गया। सभी ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अवैध लकड़ी के उपयोग की पुनरावृत्ति होने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि वन संपदा की अवैध कटाई और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK