KABIRDHAM

बारिश भी नहीं रोक सकी जोश, आम महोत्सव में जुटी युवा ताकत; संगठन ने खेल, संवाद और स्वाद से साधा संदेश

कवर्धा। तेज बारिश के बीच भी पंडरिया में आयोजित ‘आम महोत्सव-2026’ में युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कनक भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रतियोगिताएं, समूह गतिविधियां, संवाद सत्र और आम की विभिन्न किस्मों का स्वाद आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं ने टीम गेम्स और अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद आयोजन स्थल पर पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और ऊर्जावान युवा होते हैं। उनके अनुसार ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, विश्वास और आपसी समन्वय को मजबूत करने का माध्यम भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि युवा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं और संगठनात्मक गतिविधियां उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने आम को भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि इसका महत्व केवल फल तक सीमित नहीं है। मांगलिक कार्यों में आम की पत्तियों से तोरण और धार्मिक अनुष्ठानों में आम की लकड़ियों का उपयोग भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का भी आह्वान किया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भावना बोहरा ने कहा कि युवाओं को केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्रहित और अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उनके अनुसार सेवा, समर्पण, संगठन और संस्कार भाजपा की कार्यशैली के मूल आधार हैं, जिन्हें युवा आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र धृतलहरे, युवा मोर्चा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK