कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

सुदूर वनांचल में डिजिटल क्रांति: लरबक्की में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू, अब गांव में ही बैंकिंग-पेंशन की सुविधा

कवर्धा। शासन की डिजिटल सेवाओं का विस्तार अब सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचने लगा है। बैगा बाहुल्य ग्राम लरबक्की में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवनिर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को बैंकिंग, पेंशन वितरण और शासकीय योजनाओं का लाभ अब गांव में ही मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि केंद्र का उद्देश्य ग्रामीणों को शहरों के चक्कर से मुक्ति दिलाना है। अब पेंशनधारियों को पेंशन आहरण, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि, महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि निकासी जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि लोक सेवा केंद्र से जुड़े होने के कारण यहां आयुष्मान भारत कार्ड, दस्तावेज़ निर्माण और अन्य शासकीय सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों के समय, धन और श्रम की बचत होगी।

इस अवसर पर विदेशीराम धुर्वे, रामकिंकर वर्मा, विजय पाटिल, नंद श्रीवास, नितेश अग्रवाल, बिहारी धुर्वे, रूपसिंह धुर्वे, नरेश चंद्रवंशी, हेमचंद चंद्रवंशी, राजेंद्र कुंजाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading