CHHATTISGARHKABIRDHAMWORLD

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: समावेशी विकास को गति देने वाला ऐतिहासिक बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को प्रदेश के आर्थिक विकास और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने इसे ‘अटल निर्माण वर्ष’ के संकल्प को साकार करने वाला बजट करार दिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के विकास को ‘GATI’ (गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल ग्रोथ) के माध्यम से आगे बढ़ाने की स्पष्ट योजना बनाई गई है। बजट में प्रदेश की बुनियादी संरचना को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

कानून एवं गृह विभाग को मिलेगा नया स्वरूप

राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं:
✔ पांच नए साइबर पुलिस थाने बलौदा बाजार, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और जशपुर में स्थापित होंगे।
✔ तीन नए महिला पुलिस थाने कोरबा, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर में खोले जाएंगे।
✔ नवा रायपुर में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र के उन्नयन के लिए ₹40 करोड़ का प्रावधान।
✔ पुलिस थानों के आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण के लिए ₹70 करोड़।
✔ नए अग्निशमन केंद्रों की स्थापना के लिए ₹44 करोड़।

ग्रामीण विकास और अधोसंरचना पर विशेष जोर

✔ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ₹8,500 करोड़ का प्रावधान, जिससे हजारों परिवारों को आवास सुविधा मिलेगी।
✔ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए विशेष बजटीय प्रावधान।
✔ 24 सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों का उन्नयन, जिससे तकनीकी शिक्षा को और प्रभावी बनाया जाएगा।
✔ विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ₹25 करोड़ का प्रावधान।
✔ अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली (CCTNS) के संचालन और रखरखाव के लिए ₹25 करोड़ का बजट।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान

“इस बजट में हमने हर वर्ग के विकास का ध्यान रखा है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के कल्याण के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। सरकार की प्रतिबद्धता है कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जाए, और यह बजट उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK