CHHATTISGARHKABIRDHAM

बजट में शिक्षकों-कर्मचारियों की अनदेखी, नाराजगी बढ़ी – शिवेंद्र चंद्रवंशी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार के बजट से प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी ने इसे शिक्षकों और कर्मचारियों की उपेक्षा करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महज 3% महंगाई भत्ते (DA) की वृद्धि कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली, जबकि कर्मचारियों की अन्य प्रमुख मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है।

बजट में शिक्षकों और कर्मचारियों को क्या मिला?

  • केवल 3% महंगाई भत्ता, बाकी सभी मांगें उपेक्षित।
  • संविलियन प्राप्त शिक्षकों की पुरानी सेवा गणना पर कोई निर्णय नहीं।
  • क्रमोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने पर सरकार ने चुप्पी साध ली।
  • महंगाई भत्ते का एरियर्स, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और पूर्ण पेंशन व्यवस्था को भी नजरअंदाज किया गया।

सरकार से थी बड़ी उम्मीदें, लेकिन मिली सिर्फ निराशा

शिवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को विष्णुदेव सरकार से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बजट में उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा,
“कर्मचारी शासन की रीढ़ होते हैं, लेकिन सरकार ने उनकी अनदेखी कर यह साबित कर दिया कि उनकी परेशानियां उसकी प्राथमिकता में नहीं हैं। सुशासन की बात तब तक बेमानी है, जब तक कर्मचारियों का सम्मान और हक सुनिश्चित नहीं किया जाता।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK