KABIRDHAM

दसवीं बोर्ड परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, उड़नदस्ता दल ने किया औचक निरीक्षण

कवर्धा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा 2025 के पहले दिन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के पहले दिन कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने हिन्दी विषय की परीक्षा दी, जो जिलेभर में शांति और सुचारू व्यवस्था के साथ संपन्न हुई।

परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उडनदस्ता दल क्र.-02 ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दल का नेतृत्व सहायक संचालक श्री यू.आर. चंद्राकर ने किया, जिनके साथ डीएमसी श्री नकुल पनागर, एमआईएस प्रशासक श्री सतीश यदु और व्याख्याता भगवती हठीले मौजूद रहे।

निरीक्षण दल ने सेजेस कहचरी पारा कवर्धा, सेजेस दुर्गावती चौक कवर्धा, शासकीय हाई स्कूल अमलीडीह, शासकीय उ.मा.वि. राजानवांगांव, और शासकीय उ.मा.वि. खैरबनाकला सहित कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन और बैठने की उचित व्यवस्था पाई गई।

परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग का कोई मामला सामने नहीं आया, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रही। निरीक्षण दल ने यह भी सुझाव दिया कि परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक उपचार किट और ग्लूकोज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा सके।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

शिक्षा विभाग और प्रशासन की सतर्कता से परीक्षार्थियों को मिला शांतिपूर्ण माहौल
परीक्षा के पहले दिन की सफलता ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की सतर्कता से यह सुनिश्चित हुआ कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए एक अनुशासित और सुविधाजनक वातावरण मिले। आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की उम्मीद की जा रही है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK