कवर्धा। पिपरिया थाना क्षेत्र में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी नेम नाथ योगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी ही बहन पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार घटना 26 जनवरी की शाम ग्राम मोहगांव की है। गंगोत्री योगी अपने भाई नेम नाथ योगी के घर गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। घर में मौजूद गंगोत्री योगी ने बीच-बचाव करते हुए भाभी को वहां से सुरक्षित बाहर भेज दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने पास में रखे हंसिया से उन पर हमला कर दिया।
हमले में उनके सिर, हाथ, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
मामले की सूचना पर पिपरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी नेम नाथ योगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।