कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 267 में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, शहर मंडल उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री भोलाराम सिन्हा, बूथ अध्यक्ष परमेश्वर साहू, मणिशंकर साहू एवं गजानंद साहू, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, शक्ति केंद्र सह-संयोजक दुर्गेश जायसवाल, संतोष गोस्वामी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति केशरवानी, पिंकी साहू, श्रद्धा चंद्रवंशी, सुमन गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष सुशील कुमार झारिया, पूर्व सैनिक प्रदीप आस्था, मनीराम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।