कवर्धा विशेषक्राइम सेलछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा किंग राजा सरदार गिरफ्तार

70-80 आईडी से चल रहा था नेटवर्क, करोड़ों के लेन-देन की आशंका; मास्टरमाइंड समेत अन्य फरार

कवर्धा। कबीरधाम जिले में ऑनलाइन सट्टा रैकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कुख्यात सट्टा किंग राजा सरदार को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोचा। इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रायपुर निवासी अनीश खान के इशारे पर जिले में ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस के मुताबिक अनीश खान और उसका सहयोगी स्वयम खुराना इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड हैं, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जांच के दौरान पता चला कि ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा खिलाया जा रहा था। इसके लिए 70 से 80 ऑनलाइन आईडी संचालित की जा रही थीं। इन आईडी के माध्यम से करोड़ों रुपये के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। जब्त सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिससे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान होने की संभावना है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजा सरदार पूर्व में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK