कवर्धा। गणेश चतुर्थी पर्व को दो दिन शेष है। पर्व से पूर्व कलाकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। विभिन्न रंगों से प्रतिमाओं को सचिव चित्रण किया जा रहा है। जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में मूर्तिकार सुरेश कुंभकार सहित अन्य मूर्तिकारों ने बताया कि वे सभी करीब दो माह पूर्व से ही तैयारी में जुट गए थे जिसे अब मूर्त रूप देने की तैयारी चल रही है।
वहीं साजा रोड बिडोरा स्थित मूर्तिकार बलराम कुंभकार ने बताया कि गणेशोत्सव को लेकर कुछ मूर्तियां पूरी तरह से तैयार की जा चुकी है तो कुछ को अंतिम रूप दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मूर्ति कला उनके जीवकोपार्जन के साथ साथ आत्मीय भाव से जुड़ा हुआ है। मूर्ति को मूर्त रूप देना भगवान की सेवा है जिसे वह मन लगाकर कर रहे हैं।
वहीं मूर्तियों की डिमांड बढ़ गई है। कई श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति खरीदकर ले जा चुके हैं, तो कई खरीदकर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं में गणेश चतुर्थी पर्व मनाने को लेकर उत्साह है। भक्तों ने अपने अपने तरीके से गणेशोत्सव मनाने के लिए तैयारी में जुट चुके है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।