कवर्धा विशेषक्राइम सेल

कबीरधाम से कांचीपुरम तक पुलिस का ऑपरेशन, नाबालिग बालक सकुशल बरामद

कवर्धा। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र से लापता हुए नाबालिग बालक को कबीरधाम पुलिस ने तमिलनाडु के कांचीपुरम से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालक की तलाश की और तंडुलम थाना क्षेत्र में उसकी लोकेशन मिलने के बाद वहां पहुंचकर उसे बरामद किया। बालक को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मामला 14 जनवरी का है। बालक घर से बिना बताए चला गया था और वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन ने 20 जनवरी को सहसपुर लोहारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 03/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 137(2) के तहत जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से बालक और उसके साथ मौजूद संदिग्ध महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को जानकारी मिली कि बालक तमिलनाडु के कांचीपुरम क्षेत्र में है। इसके बाद टीम कांचीपुरम पहुंची और तंडुलम थाना क्षेत्र से बालक को महिला पूर्णिमा यादव निवासी बिरनपुर के कब्जे से बरामद किया।

पूछताछ में यौन अपराध की जानकारी, POCSO की धारा 6 जोड़ी

पुलिस के मुताबिक, बालक से पूछताछ और विवेचना में महिला द्वारा उसे माता-पिता के वैध संरक्षण से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ यौन अपराध किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मामले में POCSO एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

पुलिस ने महिला आरोपी पूर्णिमा यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल और हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अपूर्वा क्षत्रिय के दिशा-निर्देशन में की गई।

कार्रवाई में सहसपुर लोहारा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, सउनि बलदाऊ भट्ट, प्रधान आरक्षक अनिल साहू और आरक्षक चरण पटेल की भूमिका रही।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK