कवर्धा। जिले के झलमला थाना क्षेत्र के मुड़वाही गांव में अंधविश्वास से जुड़ा हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय तुलसी राम मेरावी ने अपनी 50 वर्षीय मां बतसिया बाई मेरावी पर टोनही होने का शक जताते हुए उसके साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक घटना 10 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है। आरोप है कि तुलसी राम ने अपनी मां के टोनही होने के शक में उसके साथ लात-घूंसों और लकड़ी के डंडे से मारपीट की। महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती में आई गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया। मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़ते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने लोगों से अंधविश्वास के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट या प्रताड़ना नहीं करने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।