छत्तीसगढ़ प्रादेशिक

हसदेव नदी में बहे 3 छात्रों की तलाश तेज, सालिहाभाठा के पास दिखा शव

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में तीन छात्रों के बह जाने के बाद शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के ये छात्र पिकनिक मनाने देवरी चिचोली पहुंचे थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में तीनों बह गए।

हादसे के बाद से पुलिस और SDRF की टीमें लगातार नदी में सर्चिंग कर रही हैं। शनिवार सुबह सालिहाभाठा के पास नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उस इलाके में तलाश और तेज कर दी। हालांकि, अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब आठ छात्रों का समूह शुक्रवार को देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट पहुंचा था। हसदेव नदी में नहाने के दौरान तीन छात्र तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। नदी में बांगो बांध के पानी के कारण बहाव तेज बताया जा रहा है।

बहने वाले छात्रों में 22 वर्षीय मुरारी साहू, कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र का कृष्ण और चिरमिरी निवासी पल्लव शामिल बताए गए हैं। प्रशासन ने तीनों छात्रों के परिजनों से संपर्क कर लिया है। अंधेरा होने के कारण शुक्रवार रात तलाश अभियान रोकना पड़ा था, जिसे शनिवार सुबह फिर शुरू किया गया।

फिलहाल पुलिस और SDRF की टीमें नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश कर रही हैं। सालिहाभाठा के पास दिखा शव इन्हीं छात्रों में से किसी का है या नहीं, इसकी पुष्टि पहचान के बाद ही होगी।

रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार | लेखक | संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading