KABIRDHAM

भोरमदेव की ऑरेंज ओकलीफ को बनाएं छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली, डीएफओ ने जिलेवासियों से मांगा समर्थन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली के चयन के लिए प्रदेशभर में जनमत संग्रह शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में पाई जाने वाली ऑरेंज ओकलीफ (Orange Oakleaf) को अधिक से अधिक वोट दिलाने की अपील की गई है।

वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल ने कहा कि भोरमदेव अभ्यारण्य अपनी समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता के लिए प्रदेशभर में पहचान रखता है। यहां प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली ऑरेंज ओकलीफ तितली जिले की प्राकृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने जिलेवासियों से जनमत संग्रह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और ऑरेंज ओकलीफ के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

डीएफओ ने कहा कि ऑरेंज ओकलीफ केवल एक आकर्षक तितली ही नहीं, बल्कि भोरमदेव अभ्यारण्य की समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक भी है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया, ताकि यह तितली छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली बनने का गौरव हासिल कर सके।

तीन तितलियों में होगा चयन

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जनमत संग्रह में ऑरेंज ओकलीफ, कॉमन बैंडेड पीकॉक और स्पॉट स्वॉर्डटेल को शामिल किया गया है।

ऐसे करें ऑरेंज ओकलीफ को सपोर्ट

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में नीचे दिए गए लिंक को खोलें।
  • Google Form में अपना नाम और आवश्यक जानकारी भरें।
  • तीन विकल्पों में से Orange Oakleaf (ऑरेंज ओकलीफ) का चयन करें।
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक कर अपना वोट दर्ज करें।
  • इसके बाद इस लिंक को अपने परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक साझा करें, ताकि भोरमदेव अभ्यारण्य की ऑरेंज ओकलीफ को ज्यादा से ज्यादा समर्थन मिल सके।

वोट करने का लिंक:
https://forms.gle/7Mqa1kBLx4dnFA6b7

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK