कवर्धा। स्वदेशी जागरण मंच ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए खिलेश बंजारे को कबीरधाम जिले का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 13 और 14 जून को सरगुजा के माखन विहार में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रांत वर्ग एवं कार्यशाला के दौरान घोषित की गई।
खिलेश बंजारे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और स्वदेशी विचारों के प्रचार-प्रसार से जुड़े रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक और जनजागरण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले में भी वे कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा छात्र और सामाजिक संगठनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
कार्यशाला में संगठन के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भर भारत के विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मंच के अखिल भारतीय सह-संयोजक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
नियुक्ति के बाद जिले के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और जनप्रतिनिधि वर्ग से खिलेश बंजारे को बधाइयां मिलीं। शुभकामनाएं देने वालों में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए खिलेश बंजारे ने कहा कि वे स्वदेशी जागरण मंच की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।