कवर्धा विशेष

पंडरिया-पांडातराई को मिली 2.98 करोड़ की विकास सौगातविधायक भावना बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी स्वीकृति

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के नगरीय विकास को लेकर बड़ी सौगात मिली है। विधायक के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री ने नगर पालिका पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 98 लाख 48 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

स्वीकृत राशि से दोनों नगरों में अधोसंरचना और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इनमें हाई मास्ट लाइट, सर्वसुविधायुक्त उद्यान, किड्स प्ले एरिया, प्रकाश व्यवस्था, मंगल भवन निर्माण और मुक्तिधाम उन्नयन जैसे कार्य शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को पंडरिया में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास कार्यों की मांग उप मुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष रखी थी। इसके बाद पंडरिया के लिए 1 करोड़ 98 लाख 48 हजार रुपए और पांडातराई के लिए 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई।

नगर पालिका पंडरिया में मुख्य मार्गों पर हाई मास्ट लाइट लगाने, किड्स प्ले एरिया सहित आधुनिक उद्यान निर्माण और विभिन्न वार्डों में प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के कार्य किए जाएंगे। वहीं नगर पंचायत पांडातराई में सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन और मुक्तिधाम उन्नयन के कार्य होंगे।

विधायक भावना बोहरा ने इसके लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। इन कार्यों के पूरा होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और नगरों का समग्र विकास होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe