अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार पर पुलिस की दबिश, दलाल सहित 3 युवतियां हिरासत में

कवर्धा। घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर एक दलाल सहित तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सभी को मौके से पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार रात में कॉम्बिंग गश्त के दौरान साइबर थाना और कवर्धा कोतवाली की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में जांच की। इसी दौरान एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति और तीन युवतियां संदिग्ध स्थिति में मिले।
पकड़े गए दलाल की पहचान गोलू लहरे (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 17 मिनीमाता चौक कवर्धा के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे पूछताछ और जांच जारी है।



