नगर पंचायत इंदौरी को 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत इंदौरी को अधोसंरचना विकास की बड़ी सौगात मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कुल 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से सड़क, हाईमास्क लाइट, रंगमंच और नाली सहित विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्य किए जाएंगे।
विधायक भावना बोहरा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी है।
भावना बोहरा ने कहा, “प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इंदौरी नगर पंचायत में प्रकाश व्यवस्था, सड़कों, नालियों और सौन्दर्यीकरण के कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।”
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में इंदौरी में मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों के लिए अब तक लगभग 10 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जा चुकी है।
19 विकास कार्यों को मिली मंजूरी
नगर पंचायत इंदौरी में कुल 19 कार्यों को मंजूरी मिली है, जिनमें प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं—
- गांधी चौरा पुराना बाजार चौक में रंगमंच निर्माण
- मेन रोड से अटल परिसर वार्ड तक, नहर पारा, रत्न साहू के घर तक और नगर पंचायत से मानिकचौरी रोड तक स्ट्रीट लाइट
- मोर इंदौरी चौक का निर्माण
- विभिन्न वार्डों में हाईमास्क लाइट की स्थापना (वार्ड 2, 9, 11, 12 सहित अन्य स्थानों पर)
- वार्ड 13 में मंगीलाल के घर से कुआं तक और छोटे रगरा के पास नाली निर्माण
- संतोष डहरिया से भुनी गोंड एवं मेन बस स्टैंड से कोसमंदा पुल तक हाफ राउंड नाली
- छोटे रगरा में गुरुघासीदास मंदिर से शिवकुमार धृतलहरे के घर तक सीसी रोड
विधायक बोहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ठप्प पड़े विकास कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही सौन्दर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा का हर गांव और नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।



