CHHATTISGARHKABIRDHAM

शिक्षा गुणवत्ता को लेकर कबीरधाम-बेमेतरा की संयुक्त बैठक, बच्चों को केन्द्र में रखकर बनेगी नई राह

बाल देवो भवः के मंत्र से सजेगा शिक्षा गुणवत्ता अभियान

कवर्धा। शिक्षा सुधार की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकताओं में शामिल “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025” अब दुर्ग संभाग में भी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। सोमवार को कवर्धा स्थित शासकीय पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में कबीरधाम और बेमेतरा जिलों के शिक्षा अमले की संयुक्त बैठक ने इस अभियान को दिशा देने का कार्य किया।

बच्चों के सम्मान से शुरू होगा सुधार का अध्याय

बैठक का मूल मंत्र रहा – “बाल देवो भवः”। यह सूत्र वाक्य केवल एक नारा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में बच्चों को केन्द्र में रखकर नीति निर्धारण का स्पष्ट संदेश है। तय किया गया कि 13 सितंबर तक यह संदेश संभाग के प्रत्येक विद्यालय की दीवारों पर अंकित होगा।

संयुक्त संचालक शिक्षा, दुर्ग संभाग हेमंत उपाध्याय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा – “शिक्षण कार्य ईश्वरोपासना है, और इस साधना में छात्र ही सर्वोच्च स्थान पर होने चाहिए।”

पारदर्शिता और जवाबदेही पर सख्त निर्देश

श्री उपाध्याय ने साफ शब्दों में कहा कि विद्यालय का प्रशासनिक संचालन, समयबद्ध परीक्षा आयोजन और शिक्षक-छात्र संबंधों को प्रगाढ़ बनाना अब प्राचार्यों की सीधी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने प्रार्थना सभा को नीरस औपचारिकता से बाहर निकालकर इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी मंच बनाने पर बल दिया। शैक्षिक दैनंदिनी के संधारण और नियमित निरीक्षण की अनिवार्यता भी रेखांकित की गई।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

सघन मॉनिटरिंग बनेगी रीढ़

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय रहा—सघन एवं सतत मॉनिटरिंग व्यवस्था।

  • अब हर बीईओ, डीईओ और संकुल समन्वयक सप्ताह में न्यूनतम तीन दिन विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
  • निरीक्षण के दायरे में आएंगे—शिक्षक व विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्यापन की तैयारी, विद्यालय की स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और शिक्षण सामग्री की उपलब्धता।
  • कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं और परामर्श की व्यवस्था अनिवार्य होगी।
  • हर निरीक्षण रिपोर्ट व्हाट्सएप ग्रुप में साझा होगी और ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तर पर ग्रेडिंग प्रणाली से आंकी जाएगी।

डी ग्रेड वाले विद्यालयों पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई होगी। यह व्यवस्था अब तक की शिक्षा मॉनिटरिंग से कहीं अधिक सख्त और परिणामोन्मुख मानी जा रही है।

“एक दुर्ग संभाग श्रेष्ठ” – साझा लक्ष्य

श्री उपाध्याय ने कहा कि अब लक्ष्य स्पष्ट है – “एक दुर्ग संभाग श्रेष्ठ।” यानी संभाग को शिक्षा गुणवत्ता में प्रदेश का अग्रणी बनाना। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मानदेय भुगतान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और प्राचार्य व आहरण संवितरण अधिकारी समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करें।

संकल्प के साथ हुआ समापन

करीब 700 अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी वाली इस बैठक का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ—दुर्ग संभाग को शिक्षा गुणवत्ता की दृष्टि से उत्कृष्ट बनाना ही अब सबकी जिम्मेदारी है।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK