कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

कवर्धा। जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए सहसपुर लोहारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 पाव देशी शराब बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 204/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी लाल कृष्ण साहू पिता स्व. रामु साहू, निवासी कोयलारी थाना सिंघनपुरी को पकड़ा गया है। आरोपी लंबे समय से अवैध शराब तस्करी में सक्रिय था। विश्वसनीय सूचना के आधार पर दबिश देते हुए पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में एएसआई लेखपाल साहू, आशीष सिंह, प्रधान आरक्षक शमशेर अली, आरक्षक जीतू सिंह और सुरेश चंद्रोल की विशेष भूमिका रही।
यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन और डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई।
कबीरधाम पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में अवैध शराब कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार दबिश देकर ऐसे तस्करों को कानून के दायरे में लाएगी।
पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध शराब की बिक्री या परिवहन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



