कवर्धा विशेष

महिला थाना कवर्धा ने आत्मानंद स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान — “अभिव्यक्ति कार्यक्रम” के जरिए छात्र-छात्राओं को मिला सशक्त संदेश

कवर्धा। महिला थाना कवर्धा द्वारा शनिवार को शासकीय आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में “अभिव्यक्ति कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र कुमार सिंह व पंकज पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी मुख्यालय आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, शिक्षक और शिक्षिकाएँ शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को “अभिव्यक्ति एप” की कार्यप्रणाली और महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही बाल विवाह, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, छेड़छाड़, गुड टच-बैड टच और यातायात नियमों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई, ताकि वे समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ा सकें।

इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी भुवनेश्वरी साहू, सहायक उपनिरीक्षक विजया कैवत, महिला प्रधान आरक्षक सुखमत मेरावी, महिला आरक्षक तुलसी चंद्रवंशी, नंदिनी ओगरे और आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन और प्रिंसिपल ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया।

कबीरधाम पुलिस की अपील

जिला पुलिस ने छात्रों से कहा कि नशा, बाल विवाह, दहेज, महिलाओं पर अत्याचार और साइबर अपराध जैसे मामलों को न छुपाएँ। ऐसे मामलों की तुरंत जानकारी अभिव्यक्ति एप, महिला थाना या नजदीकी पुलिस चौकी को दें।

एसपी धर्मेन्द्र सिंह का संदेश

“महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जागरूक समाज ही अपराधियों के मंसूबों को पूरी तरह विफल कर सकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading