कवर्धा विशेषक्राइम सेल

नवीन बाजार चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी पकड़े गए, ₹54 हजार का सामान बरामद

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने चोरी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले रिसीवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया। इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत और आम लोगों में राहत का माहौल है।

घटना 17 अगस्त की रात नवीन बाजार स्थित यादव बर्तन दुकान की है, जहां शटर की ऊपरी खिड़की तोड़कर चोरों ने धावा बोला और करीब ₹54,000 का सामान पार कर दिया। इसमें 12 इंडक्शन चूल्हे (₹42,000) और स्टील पेटी व अन्य बर्तन (₹12,000) शामिल थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रात में ही दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • निलेश योगी (21 वर्ष), निवासी मिरमिट्ठी, थाना पिपरिया — घर से गिरफ्तार
  • शिवा (18 वर्ष), निवासी खूंटूपारा, रानी बगीचा लोहारा — गंडई से गिरफ्तार
  • करीम बेग (32 वर्ष), निवासी बंदोरा, चौकी बाजार चारभाटा — चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार

बरामदगी में चोरी गया पूरा माल शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी मनीष मिश्रा, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, बालेश ध्रुव, आरक्षक धर्मेन्द्र मरावी, रवि नेताम, सैनिक अनिल पांडे और थाना गंडई पुलिस का विशेष सहयोग रहा।

कवर्धा पुलिस का साफ संदेश है — “चोरी करने वाले हों या चोरी का माल खरीदने वाले, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading