कवर्धा विशेष

आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जा रहा वजन त्यौहार

कवर्धा। राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में ’’वजन त्यौहार 12 सितम्बर से 23 सितम्बर 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान संपूर्ण जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा लगभग 80 हजार बच्चों के वजन एवं उंचाई का माप किया जाएगा। आज जिले के 63 सेक्टरों के 59 कलस्टरों में वजन त्यौहार आयोजित किया गया। विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के ग्राम बांधाटोला के 3 आंगनबाड़ी केन्द्रों व 01 के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित वजन त्यौहार में जिला कार्यक्रम अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उन्हांने रेण्डम बच्चों के वजन और उंचाई की जांच की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सावधानी से वजन एवं उंचाई लेने कहा। उपस्थित पालकों को बच्चों के पोषण स्तर के बारे में जानकारी दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी ने बताया कि आयोजन प्रक्रिया अंतर्गत केन्द्रवार निरीक्षण केन्द्र दल का गठन किया गया है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संयोजक के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय मितानीन, पंच, स्थानीय शाला शिक्षक, अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पालकों को आमंत्रित कर निर्धारित तिथि में वजन कराने एवं पोषण स्तर की जानकारी दी जा रही है। वजन लेने का कार्यक्रम कलस्टर स्तर पर किया जा रहा है।

वजन त्यौहार आयोजन के मुख्य उद्देश्य

कुपोषण के प्रति समुदाय को जागरूक करना, प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की सही स्थिति का पता लगाना, कुपोषण की सही स्थिति को जानकर प्रत्येक बच्चें की जानकारी सॉफ्टवेयर में दर्ज कर राज्य में कुपोषित बच्चों की स्थिति का डाटाबेस तैयार करना है। राज्य के प्रत्येक केन्द्र, ग्राम पंचायत, विकासखंड में कुपोषण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कुपोषण कम करने की कार्ययोजना तैयार किया जाना, क्षेत्र विशेष, वर्ग विशेष में कुपोषण की पहचान करना जिससे यह भी स्पष्ट हो सके कि किन स्थानों पर और किन कारणों से कुपोषण अधिक है ताकि उनके लिए विशिष्ठ कार्ययोजना बनाई जा सके, कुपोषण की रोकथाम के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बेसलाईन सर्वे एवं लक्षित बच्चों का चिन्हांकन करना है। किसी भी कलस्टर स्तर पर आयोजित त्यौहार में यदि कोई बच्चा वजन से छुट जावे तो उक्त अवधि में पल्स पोलियों की तर्ज पर घर-घर जाकर बच्चों का वजन किया जाएगा एवं पर्यवेक्षक द्वारा इसका पर्यवेक्षण किया जाएगा। इस प्रकार यह सुनिश्चित् किया जाना है कि, केन्द्रवार ग्रामों में कोई भी बच्चा वजन के लिये छुट ना पाए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। वजन की एन्ट्री ऑनलाईन एप्प पर की जाएगी एवं बच्चे के पोषण स्तर की जानकारी से पालकों को अवगत करा आवश्यक परामर्श एवं जानकारी दी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनसमुदाय एवं जनप्रतिनिधियों को शामिल कर सफल बनाने की अपील की गई है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK