कवर्धा विशेष

शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में पढ़ाई ठप ! चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षकों का एक दिवसीय आंदोलन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को कबीरधाम जिले के हजारों सहायक शिक्षक एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते जिले के शासकीय स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। शिक्षकों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में 17 जनवरी को जिलेभर के सहायक शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन में शामिल हुए। शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नत वेतनमान देने, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर एलबी संवर्ग को समस्त लाभ देने, TET की अनिवार्यता समाप्त करने और VSK ऐप के माध्यम से निजी मोबाइल से ऑनलाइन उपस्थिति की बाध्यता खत्म करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि फेडरेशन पिछले सात वर्षों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत 100 दिनों में वेतन विसंगति दूर करने और क्रमोन्नत वेतनमान देने का वादा किया था, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने VSK ऐप के माध्यम से मोबाइल से उपस्थिति दर्ज कराने को निजता का हनन बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की। साथ ही कहा कि सहायक शिक्षक अपने अधिकारों को लेकर आगे भी संगठित होकर संघर्ष करते रहेंगे।

आंदोलन में जिला संयोजक राजेंद्र शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, हरीश कुमार धुर्वे, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ठाकुर, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धरमू दास कुर्रे सहित जिले के चारों ब्लॉकों से बड़ी संख्या में शिक्षक व पदाधिकारी शामिल हुए।

रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार | लेखक | संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading