छत्तीसगढ़ प्रादेशिक

भूपेश के काफिले पर पथराव: सांसद संतोष पांडेय का पलटवार

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए कथित पथराव को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार किया है।

भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पांडेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी अंदरूनी गुटबाजी और आपसी विवाद का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि असम की घटना से जुड़े वीडियो फुटेज में कांग्रेस के झंडे दिखाई दे रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति नजर आ रही है।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने अंदर चल रहे विवादों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच हुए कथित विवाद का भी जिक्र किया और भूपेश बघेल की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाए।

पांडेय ने बस्तर की पिछली स्थिति को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय बस्तर के कई अंदरूनी क्षेत्रों में शाम के बाद लोगों की आवाजाही मुश्किल थी, जबकि भाजपा शासन में परिस्थितियों में सुधार हुआ है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

उन्होंने कश्मीर में पत्थरबाजी से जुड़े कांग्रेस के पुराने बयानों का हवाला देते हुए पार्टी के रुख पर सवाल उठाए। साथ ही सरगुजा में टीएस सिंहदेव और बृहस्पति सिंह के बीच हुए पुराने विवाद का उल्लेख कर कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा।

कांग्रेस ने भाजपा समर्थकों पर लगाया है आरोप

गौरतलब है कि नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान भूपेश बघेल, गौरव गोगोई और कांग्रेस प्रत्याशी शिवमणि बोरा समेत नेताओं के काफिले पर पथराव की घटना सामने आई थी। कांग्रेस ने इसके लिए भाजपा समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया और पुलिस, प्रशासन तथा चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।

वहीं, भाजपा नेताओं की ओर से घटना को कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। पथराव के पीछे वास्तविक रूप से किसकी भूमिका थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK