अज्ञात शव से खुला सनसनीखेज कत्ल, पिता और दोस्त संग मिलकर रची साजिश
कवर्धा। रानीदहरा जलप्रपात के पास मिले अज्ञात महिला के शव मामले में कबीरधाम पुलिस ने 5 दिनों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा किया है।
19 मार्च को जलप्रपात के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद पहचान नहीं होने से मामला जटिल बना हुआ था, लेकिन 2 दिनों के भीतर मृतिका की पहचान मुंगेली जिले की निवासी सुखमती बैगा के रूप में की गई।
मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और फील्ड जांच के आधार पर संदेहियों का दायरा सीमित किया गया।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
जांच के दौरान देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस को जानकारी मिली कि वह पुणे में छिपा है। इसके बाद टीम ने उसे पुणे से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका के साथ उसका प्रेम संबंध था। बदनामी के डर से उसने अपने पिता केषव प्रसाद जायसवाल और साथी मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 16 मार्च की शाम रानीदहरा जलप्रपात ले जाकर पत्थर से हमला कर हत्या की गई और शव को झरने में फेंक दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट किया और घटना से जुड़े साक्ष्य भी बरामद किए।
इस मामले में देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल, केषव प्रसाद जायसवाल और मनोज पटेल को गिरफ्तार किया गया है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।