कवर्धा। कवर्धा में पिलारी नहर में निर्माणाधीन गौरव पथ निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर डिप्टी सीएम के संज्ञान में मामला आने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कराई।
जांच में सामने आया कि सड़क किनारे बनाई जा रही नाली का निर्माण तय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा था। गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नपा अध्यक्ष ने मौके पर ही जेसीबी बुलवाकर निर्माणाधीन नाली को ध्वस्त करा दिया।
कार्रवाई के बाद ठेकेदार और संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस सख्ती का स्वागत करते हुए कहा कि वे लंबे समय से घटिया निर्माण की शिकायत कर रहे थे, लेकिन अब जाकर उनकी सुनवाई हुई है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिस इंजीनियर की देखरेख में यह कार्य हो रहा था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि नाली का निर्माण निर्धारित मापदंडों और एक समान स्तर पर किया जाए, अन्यथा और कड़ी कार्रवाई होगी।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
नगर पालिका प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि भविष्य में किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।