रायपुर। राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट से एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक को परोसी गई बिरयानी में काकरोच (तिलचट्टा) मिला, जिसकी तस्वीर ग्राहक ने सोशल मीडिया पर साझा की। यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों में आक्रोश पैदा कर रही है।
रेस्टोरेंट प्रबंधन की चौंकाने वाली सफाई जब ग्राहक ने इस मामले को लेकर होटल मैनेजर से शिकायत की, तो मैनेजर का जवाब और भी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि “काकरोच निकलना आम बात है।” इस बयान से ग्राहक और अन्य लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।
खराब सफाई व्यवस्था उजागर घटना के बाद, ग्राहक ने रेस्टोरेंट की सफाई व्यवस्था की वास्तविकता जानने की कोशिश की। इस दौरान किचन में रखे बासी मटन और चिकन का भी पता चला, जिससे खाद्य सुरक्षा से संबंधित गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को परोसे जाने वाले प्लेट और कटोरी में भी दाग-धब्बे देखे गए, जिससे साफ-सफाई की स्थिति पर गंभीर संदेह उत्पन्न हो गया है।
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार
|
लेखक
|
संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।