कवर्धा विशेष

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा बुधवार को सामुदायिक भवन, पंडरिया में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की 1500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन हेतु सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को सम्मानित कर तीज पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी, वहीं उनके साथबड़े ही उत्साहव व विभिन्न गतिविधयों के साथ उत्सव को मनाया।

कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले समूह को 11,000 रुपए, द्वितीय स्थान को 5,100 रुपए, तृतीय स्थान को 2,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को 5,100 रुपए, द्वितीय स्थान को 2,100 रुपए, तृतीय स्थान को 1,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में तीज क्विन की विजेता एवं उपविजेता को भी ट्रॉफी से भावना बोहरा ने सम्मानित कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत खुशहाली का अवसर है। तीजा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति,परंपरा एवं नारी शक्ति के प्रतीक पर्व के रूप में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना लेकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में मान्यता है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” इसी मान्यता का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर रही है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि तीज-त्यौहारों की परंपरा काफी समृद्ध है। यहां की महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेत-खलिहानों में काम करके देश और प्रदेश की समृद्धि में योगदान दे रही हैं। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ की महिलाओं में तेजी से शिक्षा और साक्षरता का प्रसार हुआ है। तीज का व्रत संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक पर्व है। यह पर्व उन सभी माताओं-बहनों की शक्ति को भी दर्शाता है कि वे एक पत्नी के रूप में अपने पति की दीर्घायु की लिए इतनी कठिन निर्जला व्रत रखतीं हैं। यह एक प्रकार से महिलाओं की सहनशीलता, समर्पण और हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के साथ ही धार्मिक आस्था को भी यथार्थ करती है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं है बल्कि आप सभी नारी शक्तियों के सामाजिक,धार्मिक और एक पत्नी,बेटी व माँ के रूप में आपकी भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का हमारा प्रयास है। आज केंद्र व छत्तीसगढ़ की सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनकी शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में अतुलनीय कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में श्रीमती रेखा पांडेय, श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, श्रीमती ज्योति चंद्राकर, श्रीमती मधु तिवारी, श्रीमती पिंकी पाहुजा, श्रीमती विजयलक्ष्मी, श्रीमती सुषमा, श्रीमती सविता, श्रीमती नीतू, श्रीमती भारती, श्रीमती शिवकुमारी, श्रीमती लता बैस, श्रीमती राजकुमारी सहित सभी मंडलों की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, कबीरधाम जिला एवं पंडरिया मंडल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK