कवर्धा विशेष

कवर्धा में ज्ञान का नया नालंदा: उप मुख्यमंत्री ने रखी आधुनिक लाइब्रेरी की नींव

कवर्धा। जिले के शिक्षा परिदृश्य को नई उड़ान देने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने करोड़ों की लागत वाली बहुप्रतीक्षित नालंदा परिसर लाइब्रेरी परियोजना का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कुल 4 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह अत्याधुनिक लाइब्रेरी जिले के युवाओं, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और शोधार्थियों के लिए ज्ञान का नया ध्रुवतारा बनने जा रही है।

करीब डेढ़ एकड़ शासकीय भूमि पर प्रस्तावित यह परिसर अपनी भव्यता, आधुनिकता और अध्ययन-उन्मुख माहौल के कारण पूरे जिले के लिए एक मॉडल केंद्र साबित होगा। यहां 250 सीट क्षमता वाला पूर्णतः वातानुकूलित अध्ययन हॉल बनाया जा रहा है, जिसमें उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने भूमि पूजन के दौरान कहा कि यह लाइब्रेरी युवाओं के सपनों को गति देने वाला “ज्ञान का नालंदा” बनेगी। उन्होंने इसे जिले की भावी पीढ़ी के बौद्धिक निर्माण का सबसे बड़ा निवेश बताया।

भवन का विन्यास भी अत्यंत योजनाबद्ध—
भूतल पर 100 सीट क्षमता वाला रीडिंग हॉल, विद्युत कक्ष, कम्प्यूटर टेबल, पुस्तक भंडारण कक्ष, प्रवेश एवं प्रतीक्षा हाल, कार्यालय, लिफ्ट रूम व शौचालय निर्मित किए जाएंगे।
वहीं प्रथम तल में 150 सीट क्षमता का विशाल रीडिंग हॉल, लेक्चर रूम, ई-लॉबी, कम्प्यूटर टेबल, विद्युत कक्ष, लिफ्ट रूम और शौचालय की सुविधा होगी।

बदलते समय के अनुरूप डिजिटल संसाधनों, शांत अध्ययन वातावरण और तकनीकी सुविधाओं से लैस यह नालंदा परिसर लाइब्रेरी न केवल कवर्धा के लिए, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए ज्ञान, शोध और प्रतियोगी शिक्षा का केंद्रबिंदु बनकर उभरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading