KABIRDHAM

कबीरधाम पुलिस का वार्षिक चांदमारी अभ्यास शुरू — जवानों की दमदार तैयारी, आधुनिक चुनौतियों से निपटने की तैयारियों को मिली नई धार

कवर्धा। जिले की law & order मशीनरी को और पैना बनाने के लिए कबीरधाम पुलिस ने अपना वार्षिक चांदमारी (फायरिंग) अभ्यास शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर यह प्रशिक्षण अभियान इस बार और व्यापक, अधिक तकनीकी और पूरी तरह प्रोफेशनल अंदाज़ में संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल पूरे अभ्यास की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जिले के सभी पुलिस अधिकारी व जवान अपने-अपने निर्धारित डिटेल के अनुसार रोजाना अभ्यास में शामिल होकर फायरिंग दक्षता को निखार रहे हैं।

एसपी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, वार्षिक चांदमारी सिर्फ एक रूटीन ड्रिल नहीं, बल्कि पुलिस प्रशिक्षण का वह महत्वपूर्ण स्तंभ है जो जवानों के निशानेबाजी कौशल, हथियार संचालन और आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को नई ऊंचाई देता है।

उन्होंने साफ कहा—
“आज की सुरक्षा परिस्थितियों में हर पुलिसकर्मी का फिट, तकनीकी रूप से दक्ष और हथियार संचालन में विशेषज्ञ होना अनिवार्य है। नियमित फायरिंग अभ्यास न केवल निशाना सटीक करता है, बल्कि जवानों में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को भी मजबूती देता है।”

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

इधर, एएसपी पंकज पटेल ने फायरिंग रेंज में पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण स्टाफ को सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन कराने, हर हथियार की तकनीकी जांच सुनिश्चित करने और अनुभवी प्रशिक्षकों की निगरानी में ही फायर करवाने के निर्देश दिए।
पटेल ने स्पष्ट कहा—
“अभ्यास में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सुरक्षा और गुणवत्ता — दोनों सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।”

कबीरधाम पुलिस की यह वार्षिक चांदमारी आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी, जिसमें जिले के सभी थाना–चौकियों के साथ ही विशेष इकाइयों के जवान भी हिस्सा लेंगे। विभाग का लक्ष्य है कि हर पुलिसकर्मी उत्कृष्ट प्रशिक्षण से लैस होकर अपने कर्तव्यों का पालन करे और जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK