KABIRDHAM

सहसपुर लोहारा में विधायक भावना बोहरा ने ली समीक्षा बैठक, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण सहित विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

कवर्धा। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने सोमवार को जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना से जुड़ी जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

विधायक बोहरा ने सुतियापाट नहर विस्तारीकरण में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कर निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल और सिंचाई की समस्या को प्राथमिकता में रखा जाए और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था मजबूत की जाए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत हुए सर्वे के बाद हितग्राही सूची शीघ्र तैयार कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने, पात्र हितग्राहियों को समय पर क़िस्त की राशि प्रदान करने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लंबित सड़कों के कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए।

बिजली और जल आपूर्ति पर विशेष जोर

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

विधायक ने जल आवर्धन योजना के तहत जल संकटग्रस्त गांवों में प्राथमिकता से पानी की व्यवस्था करने तथा जहां मोटर पंप लगे हैं वहां बिजली कनेक्शन शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या के समाधान और स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर झुके हुए बिजली तारों को सुधारने की बात कही।

शिक्षा और स्वच्छता पर फोकस

उन्होंने क्षेत्र के जर्जर स्कूल भवनों के शीघ्र जीर्णोद्धार, विद्यालयों में शौचालय, स्वच्छता, पाठ्यपुस्तक और गणवेश वितरण की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सेनेटरी पैड की नियमित व्यवस्था और स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता

विधायक बोहरा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने खाद्य एवं राशन दुकानों की नियमित जांच, पात्र हितग्राहियों के राशनकार्ड निर्माण तथा विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु समय-समय पर शिविर लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें ताकि आम नागरिकों को सुविधाओं का लाभ समय पर मिले।

विधायक बोहरा ने अंत में कहा, “प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद शहरों से लेकर गांवों तक तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि पारदर्शिता के साथ सभी योजनाओं का लाभ जनता को मिले और हर क्षेत्र में प्रगति हो।”

बैठक में जनपद सदस्य, विभागीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK