KABIRDHAM

पर्यावरण की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी: नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

विश्व पृथ्वी दिवस पर कवर्धा में पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान, हरीतिमा टीम सहित कई संगठनों को किया गया सम्मानित

कवर्धा। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सुधा वाटिका में आयोजित एक विशेष समारोह में पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की।

चंद्रवंशी ने कहा, “धरती हमारी माता है। जिस प्रकार हम अपने माता-पिता की सेवा करते हैं, उसी प्रकार हमें धरती माता की सेवा करनी चाहिए।” उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कवर्धा को हरा-भरा बनाने में इन संगठनों का योगदान अत्यंत सराहनीय है।

वृक्षारोपण और जनभागीदारी पर जोर

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में नगर पालिका एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाएगी, जिसमें स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से पर्यावरणीय गतिविधियों में जुड़ने का आह्वान किया।

पर्यावरण प्रेमियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में हरीतिमा टीम, जनसेवा एवं सुरक्षा टीम, मां काली योग समिति, गौ सेवा समिति, पर्यावरण रक्षा गौ सेवा समिति सहित अविनाश ठाकुर, नारायण ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर और एकलव्य ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित रहे गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति व पार्षद रिंकेश वैष्णव, अजय ठाकुर, दुर्गेश अवस्थी, बिहारी राम धुर्वे, दीपक सिन्हा, सुरेन्द्र पाण्डेय, देवकुमार साहू, हरीश साहू, सोनू उपाध्याय, हरीश कुंभकार, केशरी चंद सोनी, दिनेश ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

नगर पालिका अध्यक्ष ने अंत में कहा, “जब पर्यावरण संतुलित रहेगा, तभी हम और हमारी आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ जीवन जी सकेंगी। यह कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं, हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK