कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए बीमा कवर और टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार पोयाम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें शिक्षक प्रगणक और सुपरवाइजर के रूप में जिम्मेदारी निभाते हैं। मई माह की भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच घर-घर जाकर काम करने वाले शिक्षकों के लिए सुरक्षा के लिहाज से बीमा कवर अनिवार्य किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही फेडरेशन ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से छूट देने की मांग उठाई। उनका कहना है कि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों पर यह अनिवार्यता लागू करना व्यवहारिक नहीं है और इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी हो रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केशलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा लोकेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष बोडला धर्मूदास कुर्रे, जेएल बंछोर, शंकर लाल पाली, टीकाराम सोनकर, शैलेंद्र सिंह राजपूत, संजय साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।