कवर्धा। केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जैविक खेती अभियान के अंतर्गत शिवशक्ति एग्रीटेक कंपनी के द्वारा आज ग्राम चोरभट्टी में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए कृषि अधिकारी अतुल पांडे द्वारा किसानों को बताया कि रासायनिक खादो एवं दवाइयां डालने से भूमि की उर्वरक शक्ति धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है एक दिन ऐसा आएगा कि सारी भूमि बंजर हो जाएगी। श्री पांडे ने भूमि सुरक्षित रखने के लिए किसानों को जैविक खाद डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि भूमि पर पाए जाने वाले लाभदायक मित्र कीट भी रासायनिक खाद्य व दवाइयां डालने से नष्ट होते जा रहे हैं और मानव शरीर में बहुत सी बीमारियां भी पैदा हो रही हैं । किसान भाइयों को ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद डालने के लिए बल दिया। इस मौके पर ग्राम सरपंच परमजीत पटेल, योगजीत महंत, सोमेश कुमार, रामकुमार महंत, उदय कुमार साहू आदि लोग उपस्थित रहे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।