CRIMEKABIRDHAM

अवैध शराब और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 21 पौवा देशी शराब के साथ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में…

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर के निर्देशन में थाना प्रभारी लालमन साव के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब और जुए जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 28 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी बस स्टैंड के पास स्थित रवि चिकन सेंटर में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों में रवि देवांगन पिता शत्रोहन देवांगन, उम्र: 27 वर्ष, निवासी सिल्हाटी के कब्जे से एक काले-नीले रंग के थैले में 21 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 ML भरी हुई, कुल 3.780 बल्क लीटर, मूल्य ₹1890) और आकाश जोगी पिता स्व. भुवन जोगी, उम्र: 26 वर्ष, निवासी लाखाटोला के पास से शराब बिक्री की नगद रकम ₹400 जब्त की गई। गवाहों की उपस्थिति में जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹2290 आंकी गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना स.लोहरा में अपराध क्रमांक 352/24, धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

जिले में अवैध शराब, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK