KABIRDHAM

पंडरिया में तीज मिलन समारोह: विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं संग किया उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा उत्साह

कवर्धा। लोकगीतों की गूंज, ढोलक की थाप और तालियों की गड़गड़ाहट से रविवार को पंडरिया का सामुदायिक भवन सराबोर रहा। अवसर था तीज मिलन समारोह का, जहां 2500 से अधिक महिलाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। आयोजन की पहल पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की थी।

कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन हेतु सामूहिक व एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिलाओं ने पूरे जोश के साथ भागीदारी कर मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को सम्मानित करते हुए विधायक ने तीज पर्व की अग्रिम बधाई दी।

  • सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त समूह को ₹11,000, द्वितीय स्थान को ₹5,100 व तृतीय स्थान को ₹2,100 एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
  • वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को ₹5,100, द्वितीय स्थान को ₹2,100 और तृतीय स्थान को ₹1,100 नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी गई।

“तीज हमारी संस्कृति और नारी शक्ति का प्रतीक” – भावना बोहरा

इस अवसर पर विधायक बोहरा ने कहा, “तीज पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति का प्रतीक है। यह नारी संवेदना, समर्पण और स्नेह का पर्व है, जिसमें महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “हमारे धर्म में मान्यता है – यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि महतारी वंदन योजना से उनके खातों में जमा कर रही है।”

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भावना बोहरा ने कहा कि तीज केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। यह त्योहार महिलाओं को आत्मविश्वास और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं आज शिक्षा, खेती-किसानी, समाज सेवा और हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।

महिलाओं की बड़ी भागीदारी

समारोह में भाजपा कबीरधाम जिला व पंडरिया महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। मंच से लेकर मैदान तक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने लायक था।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK