कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

मानवीय पहल: अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार के लिए सेंदरी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित उपचार दिलाने की पहल की है। ग्राम डबराभाट में भटक रही महिला को पुलिस ने संरक्षण में लेकर न्यायालय के आदेश पर बिलासपुर स्थित मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार 2 मई को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि 25-30 वर्ष की एक महिला गांव में असामान्य स्थिति में इधर-उधर घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन महिला अपनी पहचान और पता बताने में असमर्थ रही।

महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे थाना लाकर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और बाद में सखी सेंटर में सुरक्षित रखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए।

न्यायालय के आदेश के बाद 5 मई को महिला को सेंदरी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलासपुर में विधिवत भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को महिला की पहचान या उसके परिजनों के बारे में जानकारी हो, तो थाना कोतवाली या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि उसे उसके परिवार से मिलाया जा सके।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK