कवर्धा। शनिवार को नगर पंचायत पांडातराई में नरेश साहू ऑटो पार्ट्स के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। 80 वर्षीय बुजुर्ग, जो पिपरिया निवासी हैं, अपनी मोटरसाइकिल से गांव की ओर जा रहे थे, तभी अचानक भैंसों के झुंड में लड़ाई शुरू हो गई। इस झगड़े की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद, पत्रकार अतुल सोनी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी बाइक से घायल बुजुर्ग को आरोग्यम प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया और भर्ती करवाया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बुजुर्ग अब खतरे से बाहर हैं।
मरीज और उनके परिवार ने पत्रकार अतुल सोनी के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। आम जनता ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर अतुल सोनी ने कहा, “मैं हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर हूं और आगे भी ऐसे नेक कार्य करता रहूंगा।”
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।