KABIRDHAM

बोर्ड परीक्षा 2025: सुचारु संचालन हेतु जिला स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित

कवर्धा। बोर्ड परीक्षाओं के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाई.डी. साहु के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दुर्गावती चौक, कवर्धा में एक जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के विभिन्न शिक्षा अधिकारियों, परीक्षा केंद्रों के प्रमुखों एवं संकुल समन्वयकों ने भाग लिया।

बैठक में सहायक संचालक एम.के. गुप्ता, यू.आर. चन्द्राकर, डी.जी. पात्रा एवं एम.आई.एस. प्रशासक सतीश कुमार यदु विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में परीक्षा संचालन की रणनीति, व्यवस्थाओं और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर व्यापक चर्चा की गई।


बैठक के प्रमुख बिंदु:

🔹 बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं व 12वीं) का संचालन:

  • 1 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
  • परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने हेतु विशेष जोर दिया गया।

🔹 प्रशिक्षण सत्र:

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
  • राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं सेजेस कचहरीपारा, कवर्धा के प्राचार्य आर.एस. धुर्वे द्वारा परीक्षा संचालन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
  • प्रशिक्षार्थियों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा जारी नवीनतम दिशानिर्देशों की जानकारी प्रदान की गई।

🔹 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएँ:

  • परीक्षार्थियों के लिए स्वच्छता, ठंडे पेयजल, हवादार परीक्षा कक्ष, उचित प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • बैठक व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रूप से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा निर्धारित पंजियों, प्रपत्रों एवं निर्देशों का सही क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए।

🔹 कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत मूल्यांकन परीक्षा:

  • राज्य कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों को साझा किया गया एवं इन परीक्षाओं को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई।

🔹 प्री-बोर्ड व वार्षिक परीक्षा की समीक्षा:

  • कक्षा 9वीं एवं 11वीं की परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं परीक्षा केंद्रों में सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

🔹 प्रशासनिक एवं तकनीकी निर्देश:

  • अपार आईडी निर्माण, छात्रवृत्ति, सीजी स्कूल डॉट इन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि, शिक्षकों की वरिष्ठता सूची, आईपीआर अपलोड एवं लंबित अवकाश आवेदनों के त्वरित निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक में भागीदारी:

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के चारों विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, 75 परीक्षा केंद्रों के केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, रिजर्व केन्द्राध्यक्ष एवं 150 संकुलों के संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK