कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ लगाई सद्भावना एवं स्वतंत्रता दौड़

कलेक्टर ने अजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, युवाओं को दिलाई तिरंगा शपथ

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर बुधवार 14 अगस्त को सबेरे सात बजे आउटडोर स्टेडियम में कलेक्टर जनमेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ सद्भावना एवं स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कलेक्टर श्री महोबे ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना और स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया। सद्भावना दौड़ में जिला पंचायत सीईओं संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर निर्भय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, विधायक प्रतिनिधि  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्वामी विवेकानंद एकेडमी, स्कूली बच्चे शामिल हुए। कलेक्टर श्री महोबे ने अजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।

सद्भावना दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने सद्भावना दौड़ के प्रतिभागियों को सद्भावना और देश सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करके देश की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि देश के लिए मर-मिटना ही देश सेवा नहीं है, बल्कि जनहित में अच्छे कार्यो से भी प्रदेश और देश की सेवा की जा सकती है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी वाईडी साहू, उप संचालक पंचायत राज तिवारी प्रभारी जिला खेल अधिकारी एमके गुप्ता उपस्थित थे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK