कवर्धा विशेष

कवर्धा में हुई छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने लिया हिस्सा

परीक्षा के बाद विशेषज्ञों ने दिया सफलता का मंत्र; समय प्रबंधन, रणनीति और नियमित तैयारी पर जोर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के आह्वान पर रविवार को कवर्धा में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा में जिले के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कुर्मी समाज के प्रतिभावान युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

परीक्षा का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता का आकलन करने के साथ उन्हें बेहतर तैयारी के लिए मंच उपलब्ध कराना था।

प्रदेश से पहुंचे पर्यवेक्षक

परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रदेश स्तर से दुष्यंत कुमार देशमुख और किशोर कुमार देशमुख विशेष पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं और प्रक्रिया पर निगरानी रखी गई।

परीक्षा के बाद युवाओं को दिया मार्गदर्शन

परीक्षा समाप्त होने के बाद युवाओं के लिए मार्गदर्शन एवं मोटिवेशन सत्र आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और सफलता के लिए आवश्यक अनुशासन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

युवाओं ने मार्गदर्शन सत्र में रुचि के साथ हिस्सा लिया और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी करने का संकल्प लिया।

प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास

आयोजकों ने बताया कि प्रतिभा खोज परीक्षा का उद्देश्य समाज के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में परीक्षा जिला प्रभारी दीनानाथ चंद्रवंशी, केंद्राध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पर्यवेक्षक वीरेंद्र चंद्रवंशी, विक्की चंद्रवंशी, सुरेखा चंद्रवंशी, गायत्री चंद्रवंशी एवं हेमेश्वरी वर्मा सहित पत्रकार उत्तम चंद्रवंशी और मुकेश चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से आयोजकों ने परीक्षा को सफल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading