CHHATTISGARHKABIRDHAM

पंडरिया जनपद पंचायत में भाजपा का परचम, नंदिनी साहू अध्यक्ष और छत्रकिशोर तिवारी उपाध्यक्ष निर्वाचित

कवर्धा। जनपद पंचायत पंडरिया में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी नंदिनी साहू को जनपद पंचायत अध्यक्ष और छत्रकिशोर तिवारी को उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए नंदिनी साहू को 25 में से 19 सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए छत्रकिशोर तिवारी को 23 में से 18 सदस्यों ने अपना समर्थन दिया।

इस महत्वपूर्ण जीत पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व के अवसर प्रदान करने में अग्रणी रही है। उन्होंने कहा, “एक महिला होने के नाते मुझे गर्व है कि इस बार पंडरिया नगर पालिका, नगर पंचायत पांडातराई और अब जनपद पंचायत में भी महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिला है। यह भाजपा की महिलाओं के प्रति सशक्तिकरण की नीति का प्रमाण है।”

भाजपा के सुशासन और विकास पर जनता का भरोसा

विधायक बोहरा ने कहा कि जनता ने पिछले 14 महीनों में भाजपा सरकार के सुशासन और योजनाओं के क्रियान्वयन को देखा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में रुके हुए विकास कार्यों को भाजपा ने गति दी है, और इसी कारण जनता ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “ट्रिपल इंजन की रफ्तार” से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बजट 2025-26 में भी सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल, किसानों के लिए आर्थिक संबल और महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना जैसी कई योजनाएं लाई गई हैं, जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भावना बोहरा का प्रभावी नेतृत्व

बताया जा रहा है कि विधायक भावना बोहरा ने इस बार नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहीं और चुनाव प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंकी। उनके नेतृत्व में भाजपा ने पंडरिया विधानसभा में नगर पालिका, नगर पंचायतों और जनपद पंचायत में शानदार जीत हासिल की।

भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष, समर्थकों ने मनाया जश्न

जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK