CHHATTISGARHKABIRDHAM

कवर्धा में हर आवासहीन को मिलेगा पक्का मकान – नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र के तहत ‘मोदी की गारंटी’ में राज्य के 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया।

आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकानों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और हितग्राहियों को समय पर किस्त जारी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

प्रधानमंत्री आवास से बदल रही तस्वीर

छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना को प्राथमिकता दी गई थी। इस योजना का उद्देश्य न केवल आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक उत्थान को भी गति देना है।

1466 मकान स्वीकृत, 1265 पूर्ण

मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू ने जानकारी दी कि कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में 1466 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 1265 मकानों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि 201 मकान निर्माणाधीन हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप कवर्धा नगर के सभी पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

निरीक्षण के दौरान उपस्थित गणमान्य

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ पार्षद संजीव कुर्रे, रिंकेश वैष्णव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, उपअभियंता वीरेंद्र नवघरे, राजेश मिश्रा सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK